डिंडौरी में कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला: चरित्र पर संदेह करता था पति, मर्डर से इलाके में फैली सनसनी

गणेश मरावी, डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना शहपुरा थाना क्षेत्र के बिछिया गांव की है, जहां पति ने अपने पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है।
शहपुरा थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम ने बताया कि चरित्र संदेह के चलते युवक ने अपने पत्नी को मौत के घाट उतारा है। जानकारी के अनुसार, शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिछिया निवासी लंबू सिंह धुर्वे ने अपने पत्नी सोमवती 35 वर्षीय को कुल्हाड़ी से हमला किया है।
बताया जा रहा है कि युवक ने पत्नी की चरित्र पर सन्देह करता था। जिसके चलते आए दिन विवाद होता था। मंगलवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लंबू सिंह ने पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे पत्नी सोमवती की मौत हो गई।
पुलिस ने मृतिका की शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS