नई दिल्लीराष्ट्रीयस्लाइडर

Mission Chandrayaan-3: मिशन चंद्रयान-3 के लॉन्च का काउंटडाउन शुरू, जानिए कब उतरेगा चंद्रमा पर…?

Countdown to launch of Mission Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू हो गया है. मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से शुक्रवार (14 जुलाई) को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च करने की योजना है.

Countdown to launch of Mission Chandrayaan-3

इसरो (ISRO) ने गुरुवार (13 जुलाई) को कहा कि भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) के लॉन्च का काउंटडाउन शुरू हो गया है.

जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है इससे पहले पांच वैज्ञानिक दलों की टीम ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की जिसका वीडियो भी शेयर किया।

Countdown to launch of Mission Chandrayaan-3

भारत का यह मिशन चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग के चार साल बाद भेजा जा रहा है। चंद्रयान-3 मिशन सफल होता है, तो अंतरिक्ष के क्षेत्र में ये भारत की एक और बड़ी कामयाबी होगी।

चांद पर कब होगी चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग

मिशन 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा केन्द्र से उड़ान भरेगा और अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर उतरेगा।

बीते बुधवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रयान-3 युक्त एनकैप्सुलेटेड असेंबली को एलवीएम3 के साथ जोड़ा गया गया। यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बना देगा।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button