स्लाइडर

Ujjain Mahakal: रंगपंचमी पर भक्त और भगवान के बीच फिर उड़ेगा भक्ति का रंग, महाकाल को चढ़ेगा टेसू के फूलों का रंग

धुलेंडी के बाद अब भगवान महाकाल के दरबार में रंगपंचमी का आयोजन 12 मार्च रविवार को होगा। राजाधिराज भगवान महाकाल टेसू के फूलों से बने रंग से होली खेलेंगे। रंगोत्सव के लिए तीन क्विंटल टेसू के फूल मंगवाए गए हैं। शनिवार से मंदिर परिसर में फूलों से रंग तैयार किया जाएगा। रविवार को भस्म आरती में परंपरा के रंग बिखरेंगे।

 



महाकाल मंदिर में रंगपंचमी पर रंग की अपनी परंपरा है और भगवान महाकाल फूलों के प्राकृतिक रंग से होली खेलते हैं। हर बार की तरह इस बार भी बड़ी मात्रा फूल मंगवाए जाएंगे।

 


मंदिर में पुजारी महेश गुरु के मार्गदर्शन में शनिवार से रंग तैयार करने का कार्य प्रारंभ होगा। इस रंग में प्राकृतिक सुगंधित द्रव्य का मिश्रण भी किया जाएगा। रविवार तड़के चार बजे भस्म आरती में इसी प्राकृतिक सुगंधित रंग से भगवान के साथ होली खेली जाएगी। दर्शनार्थी भी भक्ति के रंग में सराबोर होंगे।


Source link

Show More
Back to top button