स्लाइडर

MP News: आईएएस विवेक कुमार पोरवाल सीएम के सचिव बनाए गए, शैतान सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

विस्तार

राज्य सरकार ने आईएएस विवेक कुमार पारेवाल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सचिव बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बुधवार को आदेश जारी किए गए।

 

विवेक कुमार पोरवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2000 बैच के अधिकारी हैं। उनके पास अभी सचिव, सहकारिता विभाग तथा सचिव मध्य प्रदेश शासन, विमानन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) हैं। सचिव सीएम के साथ उनके पास सहकारिता विभाग और विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग ने मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम के अध्यक्ष शैतान सिंह पाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के भी आदेश जारी किए। शैतान सिंह पाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का करीबी माना जाता हैं। 

Source link

Show More
Back to top button