चाइनीज मोबाइल कंपनी का दुनिया में जलवा, सिर्फ Redmi Note सीरीज के बेच डाले 30 करोड़ फोन, फेल हुए Apple और Samsung

Xiaomi इंटरनेशनल मार्केट्स में Redmi Note 12 सीरीज लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। कंपनी की भारतीय डिवीजन ने देश में इन फोन्स की आगामी रिलीज के लिए प्रमोशन शुरू कर दिया है। इसी के चलते कंपनी पुराने Redmi Note मॉडल के कॉम्पीटिशन और डाटा शेयर कर रही है। अक्टूबर 2021 में Redmi Note सीरीज की ग्लोबल सेल्स 240 मिलियन यूनिट रही। एक साल से थोड़ा समय ज्यादा होने के बाद यह डाटा अब 60 मिलियन यूनिट से ज्यादा हो गया है।
Here’s another accolade to take our to a new high.🎉
Xiaomi has sold over units globally. 🌟
Titles that will always feel like awards 🏅, we couldn’t be happier… here’s to #JustGettingStarted pic.twitter.com/lrlbcVZnDs
— Xiaomi India (@XiaomiIndia) December 6, 2022
Redmi Note सीरीज की सेल्स में बढ़ोतरी के पीछे की वजह कंपनी द्वारा जारी किए गए कई मॉडल्स हो सकते हैं। किसी भी प्रकार से 2022 में सेल्स में गिरावट आई है, क्योंकि कंपनी ने बीते साल 5 महीने के अंदर ही 40 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बेचीं।
Always believe something wonderful is about to happen & !
A 🅱 thank you to 72 Million of you and everyone who made this possible.
There is #NoMiWithoutYou and we wouldn’t want it any other way!❤️
We’re #… pic.twitter.com/3XGGj9kSwp
— Redmi India (@RedmiIndia) December 5, 2022
वर्तमान में शाओमी दो अलग-अलग Redmi Note लाइनअप बेचती है, जिसमें एक चीन के लिए और दूसरा ग्लोबल मार्केट के लिए उपलब्ध है। वहीं कंपनी कुछ एरिया में स्पेशल मॉडल भी बेचती है। इसी प्रकार इन दिनों Redmi Note की एक जरनेशन के तहत लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।
अफवाहों के मुताबिक, इंटरनेशल मार्केट्स में Redmi Note 12 सीरीज में कम से कम 4 मॉडल हो सकते हैं,जिसमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro 5G शामिल हो सकते हैं। इन डिवाइस के Redmi Note 12 मॉडल से अलग होने की उम्मीद है जो अक्टूबर के आखिर में चीन में ऑफिशियल लॉन्च हुआ था। आगामीRedmi Note 12 लाइनअप में क्या कुछ खास होगा इसकी जानकारी आपको जल्द ही पता लग जाएगी।