Richa Chaddha: गलवान को लेकर ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना का उड़ाया मजाक ट्रोल हुईं तो मांगी माफी

Richa Chaddha: ऋचा चड्ढा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाती रहती हैं। इसके लिए उन्हें लोगो का साथ भी मिलता है लेकिन कई बार में ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। हाल ही में ऋचा चड्ढा ने सेना को लेकर ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिससे उन पर सेना का अपमान करने के आरोप लगा है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा को लेकर लोगों में गुस्सा भरा है। दरअसल उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। काफी ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद ऋचा ने माफी भी मांग ली है।
ऋचा ने किया भारतीय सेना का अपमान
ऋचा ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान को कोट करते हुए ट्विटर पर लिखा गलवान हाय कह रहा है। इसके बाद भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा है अपमानजनक ट्वीट। इसे जल्द वापस लिया जाना चाहिए। हमारे सशस्त्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भारतीय सेना की आलोचना करने और भारत चीन के बीच 202 में गलवान के संघर्ष में शहीद जवानों के बलिदान का मजाक उड़ाने के लिए ऋचा चड्ढा की आलोचना की है।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
बता दें कि भारत-चीन के बीच 2020 में गलवान में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारत और चीन के रिश्ते बेहद तवानपूर्ण हो गए थे। इस वजह से सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि गलवान में देश के लिए 20 बहादुर सैनिकों ने प्राणों की बाजी लगा दी लेकिन यहां एक एक्ट्रेस भारतीय सेना का मजाक उड़ा रही है।
Posted By: Ekta Sharma