Manik Saha Oath Ceremony: लगातार दूसरी बार CM बने माणिक साहा, डेंटिस्ट से ऐसे बने राजनेता
नई दिल्ली। त्रिपुरा में नई सरकार का गठन हो गया है। राज्य में माणिक साहा ने लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए माणिक साहा के इस शपथग्रहण (Manik Saha Swearing In Ceremony) समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेंत गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सामिल हुए। इसके अलावा भाजपा के कई दिग्गद भी कार्यक्रम के दर्शक बनें।
त्रिपुरा: माणिक साहा ने अगरतला स्वामी विवेकानंद मैदान में लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल रहे। pic.twitter.com/c60ywhKhd9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2023
त्रिपुरा के लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पर काबिज हुए माणिक साहा का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि माणिक साहा डेंटिस्ट से राजनेता बने हैं। तो चलिए बताते हैं आपको माणिक साहा के डेंटिस्ट से राजनेता बनने का सफर के बारे में…