
6 Girls Beat Up Girl For Boyfriend Raipur: रायपुर में 6 लड़कियों ने मिलकर एक युवती को उसके प्रेमी के लिए पीटा। बताया जा रहा है कि, जब वह बाथरूम में नहा रही थी, तो लड़कियां चाकू लेकर घर में घुस गईं। बाथरूम का दरवाजा लात मारकर खोला, फिर उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए पीटा। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।
6 Girls Beat Up Girl For Boyfriend Raipur: जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का नाम रहनुमा है, वह फैशन डिजाइनर है। वह भावना नगर में किराए के मकान में रहती है। मारपीट के दौरान घर से नकदी, सोने की अंगूठी और चेन भी गायब है।
बाथरूम से बाहर निकाला, बाल पकड़कर घसीटा
6 Girls Beat Up Girl For Boyfriend Raipur: एफआईआर के मुताबिक, रायपुर में पिछले 4 साल से उसकी 6 लड़कियों से दोस्ती थी। 3 अप्रैल को रहनुमा के पास कोमल का फोन आया। उसने कहा कि वह उसके घर आ रही है। इसके बाद वह नहाने के लिए बाथरूम में चली गई।
6 Girls Beat Up Girl For Boyfriend Raipur: इसी बीच शाम करीब 6 बजे मेन गेट पर दस्तक की आवाज आई। घर में एक और सहेली भी मौजूद थी, उसने दरवाजा खोला तो अलीशा, अलीशा एम, दिव्या, मंजू, कोमल और रानी घर में घुस आईं। लड़कियों ने पर्स में चाकू भी रखा था।
आईफोन टूटा और सोने के जेवर गायब
पीड़िता ने बताया कि मारपीट के बाद उसके गले में पहनी सोने की चेन उतर गई। इसके अलावा घर से 5 सोने की अंगूठियां और करीब 30 हजार कैश गायब है। आरोपी लड़कियों ने उसका आईफोन भी जमीन पर फेंककर तोड़ दिया। रहनुमा ने थाने में आरोपी लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
बॉयफ्रेंड के कारण मारपीट की बात
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चर्चा है कि यह मारपीट बॉयफ्रेंड के कारण हुई है। लड़कियों का आपस में किसी लड़के को लेकर विवाद था। इनमें से एक लड़की का लड़के से ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद लड़के की निजी जिंदगी में दखलंदाजी को लेकर विवाद हुआ।
6 Girls Beat Up Girl For Boyfriend Raipur: हालांकि, विवाद की वजह लड़कियों के बीच आपसी मनमुटाव बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही मारपीट की असली वजह का खुलासा करेगी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS