ट्रेंडिंगदेश - विदेशस्लाइडरस्वास्थ्य

भारत में कोरोना जैसे चीनी वायरस के 6 मामले: यहां-यहां मिले संक्रिमत मरीज, जानिए वायरस से जुड़े अपडेट्स…

6 cases of Chinese virus like Corona HMPV in India: चीन में फैले कोरोना जैसे वायरस एचएमपीवी के अब तक भारत में छह मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को अहमदाबाद में 2 महीने का बच्चा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) से संक्रमित पाया गया। यह बच्चा राजस्थान का है और इलाज के लिए अहमदाबाद पहुंचा है।

इससे पहले सोमवार सुबह कर्नाटक में 3 महीने की बच्ची और 8 महीने के बच्चे में यह वायरस पाया गया था। दोनों बच्चों की जांच बेंगलुरु के एक अस्पताल में की गई थी। पश्चिम बंगाल में पांच महीने के बच्चे में भी इस बीमारी के लक्षण मिले हैं। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरी ओर तमिलनाडु के चेन्नई में भी दो बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। इनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एचएमपीवी के बारे में कहा…

विशेषज्ञों ने कहा है कि एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है। इसकी पहली बार पहचान 2001 में हुई थी। इसके बाद यह दुनिया में फैल गया। यह सांस के जरिए फैलता है, हवा के जरिए फैलता है। यह हर उम्र के लोगों को प्रभावित करता है। डब्ल्यूएचओ स्थिति पर नजर रख रहा है और रिपोर्ट जल्द ही हमारे साथ साझा की जाएगी।

गुजरात का बच्चा पहले से बीमार था, कर्नाटक में रूटीन जांच में मिला वायरस

अहमदाबाद में 2 महीने के बच्चे को तबीयत बिगड़ने पर 15 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे को सर्दी-जुकाम और तेज बुखार था। शुरुआत में उसे 5 दिन वेंटिलेटर पर भी रखा गया। इसके बाद जांच में वायरस का संक्रमण पाया गया।

Bleeding Eye Virus: दुनियाभर में बढ़ रहा ब्लीडिंग आई वायरस का खतरा, जानें लक्षण और बचाव

कर्नाटक के दोनों मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बच्चे रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे। जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि बच्चों के सैंपल की जांच निजी अस्पताल में कराई गई थी और उन्होंने सरकारी लैब में जांच नहीं कराई थी।

कोविड जैसे वायरस के लक्षण, छोटे बच्चों पर सबसे ज्यादा असर एचएमपीवी वायरस से संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी-जुकाम और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखने को मिल रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

वायरस से जुड़े अपडेट…

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, दो बच्चों में वायरस की पुष्टि हुई है। इसे देखते हुए मैंने तुरंत कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव से बात की। सरकार इस वायरस को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा, यह कोई वायरस नहीं है। एचएमपीवी एक फ्लू वायरस है। घबराने की जरूरत नहीं है। हम अपने पैनल के साथ बैठक कर रहे हैं। हम इस बारे में भारत सरकार और आईसीएमआर से चर्चा करेंगे।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button