छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

सड़क हादसे में 4 यात्रियों की मौत: यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार, 32 लोग घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार सुबह प्रयागराज से दुर्ग जा रही बस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को कोटा और पेंड्रा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा कोटा इलाके के केंदा बंजारी घाट पर सुबह करीब 6 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इलाज के दौरान तीन अन्य यात्रियों की भी मौत हो गई।

इस हादसे में कुछ यात्री घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया। बाकी तीन यात्रियों की मौत किस अस्पताल में हुई यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचना दे दी है। बस में 50 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकतर उत्तर प्रदेश से लौट रहे मजदूर और तीर्थयात्री थे।

घटना के बाद बस चालक और खलासी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया गया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले इस हाईवे पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। यह सड़क काफी घुमावदार है और खराब भी है। इसके कारण अक्सर वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button