: Chhatarpur: करंट लगने से 22 गायों की दर्दनाक मौत, हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से हुआ हादसा
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
छतरपुर जिले की एक गौशाला में 22 गायों की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा हाइटेंशन लाइन के तार टूटने के चलते हुआ। तार टूटने की वजह से सिजई गौशाला में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर 22 गायों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कई अच्छी नस्ल की गायों की भी जान चली गई।सिजई गौशाला धाम के प्रबंधक ने बताया कि गौशाला के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के दो तार टूटने से उसकी चपेट में आने से 22 गायों की मौत हो गई। इन गायों में साहीवाल, हरियाणा नस्ल की थीं, जिसमें 10 फीमेल और 12 मेल गायें थीं।
मामले की जानकारी लगाने पर ब्लॉक खंड चिकित्सा अधिकारी महेंद्र शाक्य एवं बिजली विभाग कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचक सम्बंधित कार्रवाई कर गायों को पीएम के लिए भिजवाया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
साध्वी ऋतंभरा के गुरु स्वामी परमहंस की है गौशाला
छतरपुर जिले के लवकुशनगर के पास सिजई गांव में साध्वी ऋतंभरा के गुरु स्वामी परमहंस की गौशाला है, जो सिजई में स्थित है। जहां बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हाईटेंशन लाइन के तार टूट जाने से एक साथ 22 गायों की मौत हो गई है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन