छत्तीसगढ़नौकरशाहीस्लाइडर

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 2 कलेक्टर, 3 SP और एएसपी हटाए गए, चुनाव आयोग ने की कार्रवाई

रायपुर। चुनाव आयोग ने बुधवार शाम को छत्तीसगढ़ के 2 कलेक्टर, 3 पुलिस अधीक्षक और मंत्रालय के विशेष सचिव मनोज सोनी को उनके पद से हटा दिया। मनोज सोनी खाद्य विभाग में पदस्थ थे। इनके अलावा हटाए जाने वाले अधिकारियों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा और रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा भी शामिल हैं।

दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीना को भी हटा दिया गया है। इनके अलावा बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव को भी हटा दिया गया है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के तीसरे दिन चुनाव आयोग की ओर से कार्रवाई की गई है।

आयोग की ओर से इन अफसरों को तत्काल प्रभाव से अपने पद छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने इसकी पुष्टि की है। पद से हटाए गए अफसरों पर प्रचार में शामिल होने और निर्वाचन कार्य में कोताही बरतने का आरोप है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button