स्लाइडर

होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत: 22 लोगों को बचाया गया, छतों और खिड़कियों से कूदते दिखे लोग

14 people died in Kolkata hotel fire: कोलकाता के फलपट्टी मछुआ इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। आग पर काबू पा लिया गया है। 22 लोगों को बचा लिया गया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। जबकि, 11 पुरुष मृतकों में से 8 की पहचान हो गई है।

पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने बताया- रात करीब 8:15 बजे ऋतुराज होटल में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि होटल की चौथी मंजिल पर लगे बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि कई लोग जान बचाने के लिए होटल की छत और खिड़कियों से कूदते नजर आए।

बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने कहा- सरकार को जरूरी मदद करनी चाहिए

केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने यह भी कहा- मैं राज्य प्रशासन से आग्रह करता हूं कि प्रभावित लोगों को तुरंत बचाया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त अग्नि सुरक्षा नियम बनाए जाने चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा- यह एक दुखद हादसा है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। मुझे समझ नहीं आ रहा कि कोलकाता नगर निगम क्या कर रहा है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button